Press "Enter" to skip to content

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा अनु.जाति ने उत्कृष्ट बालक छात्रावास में किया पौधारोपण / Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव के निर्देशन में सभी जिलों में अनुसूचित जाति मोर्चा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर रहा है।
इसी तारतम्य में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजू बाथम के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय सीनियर उत्कृष्ट बालक शिक्षा केन्द्र शिवपुरी छात्रवास के प्रगाढ़ और शहर की अम्बेडकर कालोनी के पार्क में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ वीर सिंह सगर और मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।
इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुशवाह, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक शाक्य,नीरज खटीक, जिला मंत्री राहुल खटीक,धर्मेंद्र कोली, जिला कार्यालय मंत्री नीरज सगर, श्रीमती कल्पना पारस, नरवर पार्षद मनोज जाटव, हॉस्टल अधीक्षक आर.सी दिवाकर सहित अनेक छात्र उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!