शिवपुरी: मीटर रीडर पर जेई को पीटने का आरोप:ड्यूटी से हटाए जाने से खफा था, बिजली बिल की राशि गबन करने पर की थी कार्रवाई
शिवपुरी41 मिनट पहलेजिले के बदरवास कस्बे में मीटर रीडर पर बिजली कंपनी के जेई से मारपीट के आरोप लगे हैं। मीटर रीडर ड्यूटी से हटाए जाने से खफा था। जेई की शिकायत पर बदरवास थाना पुलिस ने मीटर रीडर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
देहरदा गांव में मीटर रीडर नदंकुमार यादव निवासी टुडियावत पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि बिल के रुपए लेने के बाद रसीद नहीं देता है। शिकायत के बाद यादव को ड्यूटी से हटा दिया गया था। इस बात से नदंकुमार खफा था।
बदरवास बिजली दफ्तर में जेई के पद पर पदस्थ सिवनी जिले के रहने वाले नीलेश साहू (34) ने बताया कि मीटर रीडर नदंकुमार यादव को अनियमितताओं के चलते वरिष्ठ अधिकारियों ने ड्यूटी से हटा दिया था।
इसी बात से खफा होकर मंगलवार देर शाम क्वार्टर पर आकर नंदकुमार ने अपशब्द कहते हुए मारपीट की। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बचाया। उसने ड्यूटी पर वापस नहीं रखने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
शिकायत के बाद जेई की शिकायत पर बदरवास थाना पुलिस ने मीटर रीडर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मीटर रीडर पर जेई को पीटने का आरोप: ड्यूटी से हटाए जाने से खफा था, बिजली बिल की राशि गबन करने पर की थी कार्रवाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment