शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर बैराड़ के रहने वाले कमीशन एजेंट ने किसानों का भुगतान आढ़तियों से कराए जाने की मांग की है। पीड़ित का कहना हैं उसने किसानों के तरबूज को आढ़तियों को बेचा था लेकिन आढ़तियों ने डेढ़ लाख का भुगतान नहीं किया हैं। इसके चलते किसान उस पर पैसों का दबाव बना रहे हैं। जब आढ़तियों से पैसे मांग जाते हैं तो उनके द्वारा धमकी मिल रही हैं। किसानों का भुगतान न होने के चलते उसे मानसिक परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा हैं।
बैराड़ के रहने वाले ओमप्रकाश चिड़ार ने बताया कि दो माह पहले उसने कोलारस तहसील के कुलवारा गांव के रहने वाले राजू ओझा और ब्रजेश ओझा के कहने पर राजस्थान के कैलवाड़ा में रहकर तरबूज कोलारस भिजवाने का काम कमीशन पर किया था।
शुरुआत में राजू ओझा और ब्रजेश ओझा ने तरबूज का भुगतान किया था। लेकिन आखरी सीजन ने दोनों ने डेढ़ लाख का भुगतान रोक लिया। इसके चलते अब जिन किसानों का तरबूज पहुंचाया था। वह किसान पैसों की मांग कर रहे हैं।
इधर राजू ओझा और ब्रजेश ओझा ने भुगतान करने से साफ इंकार कर दिया हैं। दोनों के घर जाकर पैसों की मांग की गई थी। लेकिन दोनों के द्वारा धमकी दी गई। इसी के चलते आज वह एसपी ऑफिस भुगतान कराए जाने की फरियाद लेकर पहुंचा हैं। जिससे वह किसानों के तरबूज का भुगतान कर सके।

डेढ़ लाख के तरबूज का भुगतान आढ़तियों ने रोका: कमीशन एजेंट ने एसपी से की शिकायत, बोला- पैसे मांगने पर आढ़तिया दे रहे धमकी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment