Press "Enter" to skip to content

करंट लगने से व्यक्ति की मौत: घर में हुए शॉर्ट सर्किट के दौरान बिजली का तार शरीर से टकराने पर हादसा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज की पुलिस चौकी ने आज बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।

जानकारी के मुताबिक सिरसौद गांव का रहने वाला 40 वर्षीय जगदीश विश्वकर्मामंगलवार की शाम अपने घर था। इसी दौरान घर में शॉर्ट सर्किट हो गया था। जब जगदीश ने बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट को देखना चाहा तभी बिजली का एक तार जगदीश के शरीर से टकरा गया था। जिस वक्त जगदीश को करंट लगा उस वक्त जगदीश की पत्नी अपने बच्चों को लेने बाहर गई हुई थी।

इधर बिजली का तार जगदीश के शरीर से चिपका रहने के चलते जगदीश अचेत हो गया था। जब पत्नी घर पर पहुंची तब जगदीश अचेत अवस्था में उसे पड़ा हुआ मिला था। इसके बाद जगदीश को तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर परिजन पहुंचे थे। जहां मंगलवार की रात जगदीश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज की पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर आज बुधवार को जगदीश के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!