शिवपुरी: कोतवाली पुलिस द्वारा जहरीली शराब का विक्रय करने वाले दो आरोपियों से जहरीली शराब जप्त कर आरोपियों को जेल भेजा गया.
कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया की 23 जुलाई को सूचना पर पुराने रेल्वे स्टेशन के पास पर एक व्यक्ति सफेद रंग की प्लास्टिक की कट्टी में जहरीली शराब लेकर बेचने की फिराक में बैठा था जो पुलिस को अपनी ओर आते हुए देखकर घबरा गया जिसे घेरकर पकड़ा उसके कब्जे से जहरीली शराब विधिवत जप्त की गई एवं फोरलेन दर्रोनी तिराहा शिवपुरी पर जाकर दविश दी तो वहां पर एक व्यक्ति सफेद रंग की प्लास्टिक की कट्टी में जहरीली शराब लेकर बेचने की फिराक में बैठा था जो पुलिस को अपनी ओर आते हुये देखकर घबरा गया जिसे घेरकर पकड़ा उसके कब्जे से जहरीली शराब विधिवत जप्त की गई. उक्त आरोपीगणों के विरूद्ध आवकारी अधिनियम की धारा 34(1), 49क के तहत अपराध पंजीबद्ध गये एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया संपूर्ण कार्यवाही की वीडियो ग्राफी की गई बाद आरोपीगण को माननीय न्यायालय पेश किया.
उक्त आरोपीगण पूर्व से आपराधिक प्रवृति के है जिसमें से आरोपी आकाश उर्फ कल्लू जाटव निवासी नबाब साहब रोड शिवपुरी पर पूर्व से एनडीपीएस एक्ट के पंजीबद्ध है एवं आरोपी आशू बाढई निवासी नमो नगर शिवपुरी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट का पंजीवद्ध है.
इनकी रही सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली टीआई रोहित दुबे, सउनि अमृतलाल प्रआर 15 रघुवीर सिंह, प्रआर 792 रविन्द्र सिनोरिया, प्रआर 142 नरेश यादव, आर. 285 राहुल कुमार, आर 206 भूपेन्द्र यादव आर 575 जितेन्द्र रावत, एवं आर 911 हिमांशु शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

जहरीली शराब का विक्रय करने पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment