शिवपुरी: शिवपुरी नो एंट्री में भारी वाहन चलाने वाले चार वाहनों पर चालान कार्रवाई की गई है. 20 हजार का जुर्माना भी लगाया है. साथ ही दो बुलेट वाहन जप्त कर 2 हजार जुर्माने की कार्रवाई की है.
यातायात थाना प्रभारी धनंजय शर्मा ने बताया कि आज नो एंट्री में शहर में घुसे भारी वाहनों को पड़कर उन पर चालानी कार्रवाई कर 20 हजार का जुर्माना लगाया है साथ ही बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर चलाने वाले वाहन चालक पर 2 हजार का जुर्माना लगाया है. यातायात पुलिस ने शहर में पैदल भ्रमण कर शहर की यातायात व्यवस्था को भी देखा.






Be First to Comment