Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार वाहन ने वृद्धा में मारी टक्कर, मौेत | Dinara News

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत हाईवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने वृद्धा में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गीता पत्नी कदमसिंह यादव 50 वर्ष निवासी रपटा बरकुआ काली पहाड़ी सड़क पार कर रही थी तभी पीछे से आ रहे एक तेज गति के वाहन चालक ने लापरवाही से चलाते हुए वृद्धा में टक्कर मार दी। घटना में वृद्धा की मौके पर मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!