Press "Enter" to skip to content

ट्रैक्टर-ट्राली को तेज व लापरवाही से चलाने वाले आरोपी को न्या‍यालय ने भेजा जेल | Guna News

गुना। मीडिया सेल प्रभारी निर्मल कुमार अग्रवाल ने बताया कि दिनांक 02/07/2020 फरियादिया विमलादेवी मेर निवासी दगड़ा मोहल्ला  मक्सूदनगढ़ ने अपने लड़के मनोज कुमार के साथ उपस्थित होकर रिपोर्ट लेख करायीं कि रात करीब 8:30 बजे की बात होगी मैं अपने घर पर थी कि एक ट्रैक्टर न्यू  होलैण्ड कम्पनी का नीले रंग का जिसके पीछे ट्राली लग रही थी जिसमें रेत भरी है का चालक अपने ट्रैक्टर को तेज व लापरवाही से चलाता हुआ लाया और मेरे मकान के आगे टोडी में टक्कर मार दी जिससे मेरे मकान की टोडी टूटकर नुकसान हो गया हैं। ड्राईवर ट्रैक्टर छोड कर भाग गया उस समय वहां पर हरिओम सेन तथा प्रदीप सेन थे जिन्होंने घटना देखी हैं तथा ट्रैक्टर पर नंबर नहीं हैं। उक्त रिपोर्ट पर से थाना मक्सूदनगढ़ द्वारा अपराध क्रमांक 188/2020 पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और आरोपी राजू पुत्र मान सिंह अहिरवार निवासी ग्राम तोरई को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया प्रकरण में आरोपी द्वारा बिना वैध दस्तावेज के अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा था उस संबंध में भी कार्यवाही की गई।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्रीमति सविता बजाज द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की गयीं जिसके आधार पर न्यायालय ने आरोपी राजू अहिरवार को जेल भेज दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!