Press "Enter" to skip to content

पति की मारपीट कर ले गए पत्नी को, तीन माह तक किया बलात्कार, अब पुलिस दर्ज नहीं कर रही केस | Khaniyadhana News

शिवपुरी। खनियांधाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने गुरूवार को एक ज्ञापन एसपी को दिया। ज्ञापन में महिला द्वारा खनियांधाना पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया। 
एसपी से की गई शिकायत में महिला ने बताया कि 28 फरवरी को वह खनियांधाना के एक गांव में अपनी नंद के यहां भंडारे में खाना खाने गई हुई थी। भंडारे में खाना खाने के बाद वह अपने पति व बच्चों के साथ बाइक से घर की तरफ जा रही थी तभी पीछे से बोलेरो गाड़ी आई और उसने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हम सब नीचे गिर गए। बोलेरो में से रामसिंह लोधी, धर्मेंद्र लोधी, रोशनलाल लोधी एवं एक व्यक्ति उतरे। उन्होंने पति व बच्चों की मारपीट की और मुझे बोलेरो में बैठाकर ले गए। उक्त लोगों ने मेरे साथ तीन माह तक अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म व मारपीट की। जैसे-तैसे मैं आरोपितों के चंगुल से छूटकर आई और मामले को लेकर खनियांधाना थाने में कई बार शिकायत भी की लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने आवेदन के माध्यम से बताया कि आरोपित राजनीतिक पकड़ रखते हैं जिस कारण पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी से महिला ने कार्रवाई की मांग की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!