Press "Enter" to skip to content

आधी रात को घर में घुसे चोर, महिलाओं को बंधक बनाया और जेवरात व नकदी लेकर हुए फरार | Sirsod News

शिवपुरी। सिरसौेद थाना क्षेत्र के तहत बीती रात ग्राम टोंगरा में चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात कोे अंजाम दिया। चोरों ने घर के सदस्यों को बंधक बनाया और महिलाओं से जेवर व नकदी चुराकर ले गए। सुबह परिजन थाने पहुंचे और मामले में केस दर्ज करवाया। 
देवीलाल पुत्र महाराजसिंह रावत निवासी टोंगरा ने बताया कि 15-16 जुलाई की रात वह अपने घर में सो रहे थे तभी अज्ञात चार बदमाश जो मुंह पर नकाब पहने हुए थेे घर में घुस आए। उन्होंने घर महिलाओं व अन्य सदस्यों को बंधक बना लिया और महिलाएं जो गहने पहनी थी उनको उतरवा लिया और घर में रखी 30 हजार की नकदी चुराकर ले गए। चोरोें द्वारा कुल 80 हजार रुपए की चोरी की वारदात कोे अंजाम दिया। सुबह परिजन थाने आए और मामले में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!