Press "Enter" to skip to content

चरनोई भूमि जोतने पर दो पक्षों में संघर्ष, लाठी, कुल्हाड़ी चली, हुए हवाई फायर ,लाठियां बरसी, 6 घायल | Karera News

करैरा। करैरा के ग्राम सिलरा में वनग्राम की चरनोई भूमि जोतने को लेकर दो पक्षों में गुरुवार शाम 5 बजे संघर्ष हो गया जिसमें 6 लोग घायल हो गए हैं। झगड़े के दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। दो राउंड फायर करने के फेर में छर्रे लगने से एक व्यक्ति जबकि लाठियों से घर में घुसकर की गई मारपीट में 5 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक नन्हें जाटव आज जब फसल बोने के लिए जमीन जोत रहा था उसी दौरान दूसरे पक्ष के प्रमोद सोलंकी आदि ने विरोध जताया और कहा कि तुम लोगों ने कैसे जमीन अपने कब्जे में कर ली है। बताया जाता है कि प्रमोद ने पहले से ही चरनोई भूमि पर कब्जा किया हुआ है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं के बाद झगड़ा हो गया और लाठियां निकल आई। दो राउंड फायर किए गए जिसमें छर्रे जसमंत जाटव के सिर में लगे जबकि लाठियों के हमले में नन्हे पुत्र हरूआ जाट तथा मदन जाटव, नेतराम जाटव, भगवान जाटव आदि घायल हो गए। पुलिस ने आरोपित प्रमोद, प्रदीप, जीतू, जगन्नाथ, टीकू सोलंकी के विरूद्ध कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!