Press "Enter" to skip to content

गांव के दबंगों ने रोजी-रोटी देने वाली जमीन पर किया कब्जा, गांव से निकलवाने की दे रहे धमकी | Dinara News

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा के आधा दर्जन से अधिक आदिवासी शुक्रवार को अपनी फरियादी लेकर पुलिस कप्तान राजेश चंदेल के पास पहुंचे। पीड़ित आदिवासियों का कहना था कि ग्राम गोरा के यादव समाज के लोग उनको खेती नहीं करने दे रहे हैं। ग्राम गोरा निवासी मेवालाल पुत्र कुन्नू आदिवासी, बबलू, परशुराम, बाबूलाल, श्यामलाल, सुनील, सतेंद्र, राहुल आदि ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे गई लिखित शिकायत में उल्लेख किया कि वह लोग वर्षों से सरकारी जमीन पर रसीद कटवाकर खेती करते आ रहे हैं, लेकिन उसी जमीन पर ग्राम गोरा निवासी मातादीन यादव, रमेश यादव व राजा यादव ने तिली की फसल बो दी थी। इसकी शिकायत करने जब दिनारा थाने गए तो वहां शिकायत तो ले ली लेकिन पावती नहीं दी। जिसके बाद जब वह शिकायत करके वापस गांव लौट रहे थे तभी रास्ते में उक्त लोगों ने मिलकर लाठियों से मारपीट की। इस घटना की रिपोर्ट दिनारा थाने में की गई, लेकिन तभी से यह लोग हथियारों से लैस होकर गांव में उनको मारने घूम रहे हैं। इस वजह से सभी आदिवासी भयभीत हैं और उनके डर से गांव छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। पीड़ित आदिवासियों ने एसपी से उनकी जमीन वापस दिलवाकर जानमाल की सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!