शिवपुरी: कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार रविवार को राजस्व, खनिज और पुलिस की टीम ने अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की। अलग-अलग टीम में क्षेत्र में पहुंची और कार्यवाही की।
प्राप्त जानकारी अनुसार शिवपुरी में एसडीएम और तहसीलदार ने कार्यवाही करते हुए जेसीबी और डंपर जप्त किए हैं। पिछोर में भी एसडीएम के निर्देशन में कार्यवाही हुई। इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान पिछोर में तीन ट्रैक्टर रेत, एक ट्रैक्टर फर्शी पत्थर और एक हाईवा और अवैध गिट्टी क्रेशर पर कार्यवाही की गई है। इसके अलावा खनियाधाना के पनिहार में तहसीलदार शिवम उपाध्याय ने कार्यवाही करते हुए अवैध क्रेशर को जांच पूर्ण होने तक शील्ड किया है।
जिला खनिज अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि अलग-अलग टीमों ने रविवार को अवैध खनन और परिवहन पर कार्रवाई की। डिप्टी कलेक्टर उमेश चंद्र कौरव, अनुपम शर्मा और खनिज अधिकारी की टीम ने नरवर तहसील के ग्राम देवरी खुर्द में कार्यवाही के दौरान पाया कि यहां खदान क्रेशर गिट्टी के लिए स्वीकृत थी, परंतु जिसमें अवैध रूप से एम सैंड रेत का निर्माण और बिक्री की जा रही है। कार्रवाई के दौरान इस प्लांट को सील किया गया. एक ट्रक और ट्राली को अवैध रेत का परिवहन करने पर पड़कर चौकी मंगरौनी थाना नरवर में सुपुर्द किया गया। कोलारस में भी कार्यवाही के दौरान तीन ट्रैक्टर जप्त कर थाने कोलारस में रखे गए हैं।

JCB डंपर किए जप्त, अबैध क्रेसर को किया सील, देवरीखुर्द में प्लांट को किया सील / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment