भौंती। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम दबियागोविंद में रहने वाले महेंद्र पुत्र जगदीश लोधी की अवधेश पुत्र निरमा लोधी ने मारपीट कर दी। महेंद्र ने बताया कि 20 जुलाई को दोपहर के समय वह जामुनवाई के खेत के पास से होकर अपने घर जा रहा था तभी वहां अवधेश आया जो शराब के नशे में था। अवधेश ने उसका रास्ता रोक लिया और शराब के लिए रुपए मांगने लगा। जब रुपए देने से मना कर दिया तो गाली-गलौंज कर मारपीट कर दी और भाग गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment