Press "Enter" to skip to content

घर में सोता रहा परिवार, चोरों ने कर दिया चांदी के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ | Karera News

करैरा। जिले के करैरा के वार्ड क्रमांक 14 सिटी सेंटर में रहने वाले प्रदीप मिश्रा के घर में घुसकर चोरों ने घर में रखे सोने चांदी के आभूषण व 20 हजार रुपए नकदी चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर पर ही मौजूद थे और अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। जिन्हें चोरों के आने की भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्रदीप पुत्र महेश प्रसाद मिश्रा सिटी सेंटर में निवास करते हैं। विगत रात्रि वह अपने घर पर सो रहे थे। तभी कोई अज्ञात चोर उनके घर में छत के रास्ते से घुस आया और उसने एक कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी का लॉक तोड़कर वहां रखी एक सोने की चैन, चांदी की पायलें, चांदी की चूड़ी, चांदी का सिक्का 500 ग्राम, एक सोने का मंगलसूत्र और 20 हजार रूपए नकदी चोरी कर लिए। रात में जब प्रदीप की नींद खुली तो उसे कमरे का दरवाजा खुला मिला। जब उसने कमरे में जाकर देखा तो वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिससे वह समझ गया कि उसके घर में चोर घुस आए थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!