Press "Enter" to skip to content

निर्दयी पति की प्रताड़ना से तंग आकर कर ली थी रामसखी ने आत्महत्या ,आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज | Mayapur News

शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मनपुरा खड़ीचरा में रहने वाले युवक बलवीर पुत्र रामपाल आदिवासी पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। युवक शराब पीकर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था जिस वजह से महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामले में जांच के बाद युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार 16 जून को ग्राम मनपुरा खड़ीचरा में रहने वाली महिला रामसखी आदिवासी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था जिस वजह से उसकी मौत हो गई। तत्समय पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान सामने आया कि बलवीर शराब पीने का आदि था और आए दिन शराब पीकर घर पर आता था। शराब के नशे में वह अपनी पत्नी की मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता। रामसखी के समझाने पर भी वह नहीं माना और रोजाना पत्नी की मारपीट करने लगा। रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर रामसखी ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में अब आत्महत्या के उकसाने का मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!