,

टेंट उड़ा अमित शाह की सभा से पहले: आंधी-बारिश खिलचीपुर में; सिंधिया के लिए सभा करेंगे पहले अशोकनगर में /मध्यप्रदेश

अशोकनगर

आज खिलचीपुर में गृहमंत्री अमित शाह की सभा है। इससे पहले यहां आंधी-बारिश से टेंट उड़ गया।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वे दिग्विजय के गढ़ राजगढ़ के खिलचीपुर में दोपहर 12.30 बजे चुनावी सभा करेंगे।

खिलचीपुर में शुक्रवार सुबह 9 से 9:30 बजे तक तेज बारिश और आंधी चली। इससे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा स्थल पर डोम के पीछे लगा टेंट उड़ गया। टेंट में लगा माइक भी गिर गया। भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासन दोबारा व्यवस्था जमाने में जुटे हैं।

बता दें कि राजगढ़ सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है। दिग्विजय सिंह इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हैं। उनका मुकाबला मौजूदा सांसद और बीजेपी प्रत्याशी रोडमल नागर से है।

राजगढ़ के खिलचीपुर के पहले अमित शाह गुना लोकसभा क्षेत्र के अशोकनगर पहुंचेंगे। यहां मुंगावली के पिपरई में चुनावी सभा करेंगे। गुना संसदीय क्षेत्र से ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के प्रत्याशी हैं।