Press "Enter" to skip to content

फिलिस्तीन के समर्थन में अमेरिका की 25 यूनिवर्सिटीज में प्रदर्शन: नेतन्याहू बोले- कॉलेजों पर कब्जा किया यहूदी विरोधियों ने, वे मिटाना चाहते है इज़राइल को /INTERNATIONAL

वॉशिंगटन

अमेरिका की साउथ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करती पुलिस।

अमेरिका की यूनिवर्सिटीज में फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। कोलंबिया, लॉस एंजिल्स और ऑस्टिन समेत देशभर के 25 विश्वविद्यालयों में जारी प्रदर्शन के दौरान लोग गाजा में इजराइल के हमले रोकने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई। इस दौरान टेक्सास यूनिवर्सिटी में 34 छात्र-छात्राओं समेत दूसरे विश्वविद्यालयों में भी गिरफ्तारी हुई।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, लॉस एंजिल्स की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में बुधवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के टेंट उखाड़ दिए। करीब 30 छात्रों को गिरफ्तार किया गया। वहीं बाकी बचे करीब 150 प्रदर्शनकारियों को कॉलेज से निकालने की भी चेतावनी दी गई।

दूसरी तरफ इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को पहली बार इन प्रदर्शनों पर बयान जारी किया।

नेतन्याहू ने कहा, “अमेरिकी यूनिवर्सिटी में इजराइल की जंग के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन भयानक रूप ले रहे हैं। यहूदी विरोधी भीड़ ने प्रमुख विश्वविद्यालयों पर कब्जा कर लिया है। वे इजराइल को मिटाना चाहते हैं। वे यहूदी छात्रों और प्रोफेसरों को निशाना बना रहे हैं। इन्हें तुरंत रोकने की जरूरत है।”

अमेरिकी हाउस स्पीकर बोले- व्हाइट हाउस प्रदर्शनों पर कार्रवाई करे
प्रदर्शन के बीच अमेरिका के हाउस स्पीकर माइक जॉनसन भी कोलंबिया यूनिवर्सिटी पहुंचे। उन्होंने व्हाइट हाउस से प्रदर्शनों को लेकर कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा विरोध प्रदर्शन दबाने के लिए US नेशनल गार्ड को लाने की भी संभावना जताई। साथ ही हाउस स्पीकर ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी की प्रेसिडेंट से इस्तीफा मांगा। जॉनसन के संबोधन के दौरान छात्रों ने फिलिस्तीन के पक्ष मे नारे भी लगाए।

दरअसल, पिछले कुछ समय से अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटीज में इजराइल और फिलिस्तीन के समर्थक छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। 18 अप्रैल को न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने 100 से ज्यादा फिलिस्तीन समर्थक छात्रों को कॉलेज कैंपस से गिरफ्तार किया था।

अमेरिकी विश्वविद्यालयों में प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें…

विश्वविद्यालयों ने छात्र-छात्राओं को प्रदर्शन न रोकने पर कॉलेज से निकालने की चेतावनी दी है।

विश्वविद्यालयों ने छात्र-छात्राओं को प्रदर्शन न रोकने पर कॉलेज से निकालने की चेतावनी दी है।

टेक्सास यूनिवर्सिटी में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 34 छात्र-छात्राओं को गिरफ्तार किया।

टेक्सास यूनिवर्सिटी में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 34 छात्र-छात्राओं को गिरफ्तार किया।

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पुलिस के टेंट हटाने के बाद रात 10 बजे तक प्रदर्शनकारी दोबारा टेंट लगाते दिखे।

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पुलिस के टेंट हटाने के बाद रात 10 बजे तक प्रदर्शनकारी दोबारा टेंट लगाते दिखे।

लॉस एंजिल्स की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में बुधवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के टेंट उखाड़ दिए।

लॉस एंजिल्स की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में बुधवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के टेंट उखाड़ दिए।

ये संगठन कर रहे प्रदर्शन
कोलंबिया यूनिवर्सिटी में गाजा सॉलिडेरिटी इम्कैंपमेन नाम से कैंपेन चलाया जा रहा है। इसे कोलंबिया विश्वविद्यालय अपरथेड डाइवेस्ट (CUAD) नाम का छात्र संगठन चला रहा है। इस संगठन की मांग है कि यूनिवर्सिटीज उन कंपनीज से अलग हो जाएं, जो गाजा पर हमला करने वाले इजराइल से लाभ कमाती हैं।

वहीं, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी इन प्रदर्शनों का नेतृत्व NYU फिलिस्तीन सॉलिडेरिटी कोलेशन कर रहा है। इन छात्रों की भी मांग है कि यूनिवर्सिटी का तेल अवीव कैंपस बंद किया जाए, क्योंकि यहां फिलिस्तीनियों छात्रों को एडमिशन नहीं दिया जाता है। येल यूनिवर्सिटी में प्रदर्शनकारियों की मांग है कि येल इजराइल के लिए सैन्य हथियारों का निर्माण करने वाली कंपनीज से अलग हो जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!