Press "Enter" to skip to content

तलवार लेकर घूम रहा था जगमोहन, पुलिस ने पकड़ा | Pohari News

शिवपुरी। छर्च थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम श्यामपुर में पुलिस ने एक युवक को तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन पुलिस को सूचना मिल गई जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम श्यामपुर बघेड हनुमान मंदिर के पास एक युवक तलवार लेकर वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम जगमोहन पुत्र विजयसिंह कुशवाह निवासी श्यामपुर का रहने वाला बताया। पुलिस ने मामले में आरोपित पर आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!