शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कुर्रोल में एक शराबी पति ने पत्नी की मारपीट कर दी। मिली जानकारी के अनुसार कामला पुत्र जमुना प्रसाद वंशकार बीते रोज रात के समय शराब पीकर आया जिस पर पत्नी ने टोका तो वह उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा और मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान सुमन चोटिल हो गई। जिसके बाद वह थाने गई और मामले में अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment