CM भजनलाल का रोड शो भरतपुर में: CM गृहनगर में BJP प्रत्याशी रामस्वरूप कोली के समर्थन में /राजस्थान

भरतपुर

भरतपुर में कुम्हेर गेट से सीएम का रोड शो शुरू

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर में लोकसभा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली के समर्थन में रोड शो कर रहे हैं। रोड शो कुम्हेर गेट से शुरू हुआ। रोड शो बिजलीघर चौराहा तक होगा। 3 किलोमीटर के इस रास्ते को बैलून और पोस्टरों से सजाया गया है।

रोड शो के लिए पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद है। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश को रोक दिया गया है। वहीं गलियों से निकलने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है।

भरतपुर के मुख्य बाजार से होकर सीएम का रोड शो निकला तो जेसीबी से फूल बरसाए गए।

भरतपुर के मुख्य बाजार से होकर सीएम का रोड शो निकला तो जेसीबी से फूल बरसाए गए।

सीएम का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। इसके लिए बाजार में कई जगह व्यापारियों ने मंच तैयार कराए हैं। शहर के चौबुर्जा चौराहे पर सीएम का जेसीबी से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने रविवार को भरतपुर में सीकरी और कुम्हेर में सभाएं की थीं। इसके बाद वे रूपवास गए और प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। रात में सीएम भरतपुर ही रुके।

सीएम के साथ ओपन कार में प्रत्याशी रामस्वरूप कोली।

सीएम के साथ ओपन कार में प्रत्याशी रामस्वरूप कोली।

मुख्यमंत्री के साथ कार में मंत्री जवाहर सिंह बेढम भी मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री के साथ कार में मंत्री जवाहर सिंह बेढम भी मौजूद हैं।


संबंधित खबरें