Press "Enter" to skip to content

हत्या का प्रयास करने वाले दो फरार आरोपित गिरफ्तार | Pohari News

पोहरी। पोहरी थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित 2 साल से फरार चल रहे थे। थाना प्रभारी डीबीएस तोमर ने बताया कि 22 जुलाई 2018 को पिंकी धाकड़ निवासी ग्वालियर व जीतू धाकड़ निवासी ग्राम नदौरा ग्वालियर से मोहना आए, मोहना आने के बाद वह बैराड़ से बृजेश धाकड़ के पास गए और उसे अपने साथ कार में ले आए। जहां उन्होंने मोहना के पास ममलेश्वर मंदिर पर युवक को कार से उतारकर उस पर बके से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर घायल हो गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आरोपित उसे मरा समझकर भाग गए। मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया तथा मामले में केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की। जहां एसपी राजेशसिंह के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज आरोपित पिंकी धाकड़ को ग्वालियर व जीतू धाकड़ को ग्राम नदौरा से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों के पास से एक जायलो कार भी बरामद की गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!