जोधपुर

जोधपुर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा ने भाजपा के 2047 का देश बनाने के बयान पर तंज कसा। उचियारड़ा ने कहा- मेरे पास भी एक अच्छी स्कीम है, मैं यहां से लेकर चांद तक सोने की सीढ़ी बनवाउंगा। जिससे सबको अपने-अपने भगवान मिल जाएंगे। उचियारड़ा ने कहा- भाजपा ने 2014 और 2019 के वादे तक पूरे नहीं किए। अब 2024 में कह रहे हैं कि 2047 का देश बनाएंगे तो 2047 में गज्जू बन्ना आप भी 80 साल के हो जाओगे और मैं भी, मोदीजी 100 साल के हो जाएंगे। उस वक्त अपने से कौन पूछेगा। ये वीडियो मंगलवार शाम का है।

मंगलवार को बासनी की सभा में लोगों से मिलते उचियारड़ा।
मैं सोने की सीढ़ियां बनवाऊंगा: उचियारड़ा
करण सिंह उचियारड़ा ने कहा- आप (गजेंद्र सिंह शेखावत) ने यह ठान लिया है कि वोट इन्हीं के आधार पर देना है। तो मेरे पास बहुत अच्छी स्कीम है। हिंदू के लिए भी और मुस्लिम के लिए भी। मैं यहां से लेकर चांद तक सोने की सीढ़ी बनवाउंगा। चांद पर जाकर ऐसा काम करूंगा कि आप सभी को भगवान श्रीराम मिलेंगे। मुस्लिम को अल्लाह मिल जाएंगे। सबको अपने-अपने भगवान मिल जाएंगे और वहां से वापस आने की सीढ़ी भी बनवाउंगा।


बोले- इसके लिए मुझे 30 साल तक वोट देना होगा
उचियारड़ा ने कहा- इसके लिए 30 साल का समय लगेगा तो तब तक तो मुझे वोट देने होंगे। 30 साल बाद मैं 80 साल का हो जाउंगा। फिर मैं वोट लेने आउंगा नहीं, तो या तो मेरी विकास वाली स्कीम पर भरोसा कर लो या सोने की सीढ़ी पर भरोसा कर लो। आप समझो बात को यह लोग आपको मूर्ख बनाकर आपके वोट ले गए और देश को खतरे में डाल दिया है। उचियारड़ा ने सभा में भाजपा सरकार व उनके नेताओं पर झूठ बोलकर व धर्म के नाम पर वोट मांगने और लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।





Be First to Comment