Press "Enter" to skip to content

BJP में शामिल हुए दीयाकुमारी के खिलाफ चुनाव लड़े सीताराम अग्रवाल: डिप्टी CM बोले- छुटकारा मिला कोरोना बीमारी से /राजस्थान

जयपुर

कांग्रेस में कोषाध्यक्ष रहे और दो बार विद्याधर नगर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके सीताराम अग्रवाल बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने सीताराम अग्रवाल को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

सीताराम अग्रवाल ने 2023 में विद्याधर नगर से दीया कुमारी के सामने विधानसभा चुनाव लड़ा था। सीताराम अग्रवाल के साथ विद्याधर नगर विधानसभा से कई कांग्रेसी नेता, पार्षद प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष बीजेपी में शामिल हुए।

सीताराम अग्रवाल ने डिप्टी सीएम दीया कुमारी की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी जॉइन की।

सीताराम अग्रवाल ने डिप्टी सीएम दीया कुमारी की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी जॉइन की।

सीताराम अग्रवाल ने कहा कि आज का दिन मेरे जीवन में महत्वपूर्ण है। आज छोटी बहन दीया कुमारी की वजह से ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि मैं देर से आया, लेकिन दुरुस्त आया। सुबह का भूला शाम को घर आ गया, इसलिए सही जगह पर आ गया।

अग्रवाल ने कहा कि अब तक मेरा परिवार भी नहीं चाहता था कि मैं राजनीति करूं, लेकिन जब मैने बीजेपी जॉइन करने का फैसला किया तो अब सब खुलकर कह रहे हैं कि आप राजनीति करो। उन्होंने कहा कि फैसला लेने के बाद मुझ पर बहुत दबाव था कि मैं बीजेपी जॉइन नहीं करूं।

सीताराम अग्रवाल के साथ विद्याधर नगर विधानसभा से कई कांग्रेसी नेता, पार्षद प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष बीजेपी में शामिल हुए।

सीताराम अग्रवाल के साथ विद्याधर नगर विधानसभा से कई कांग्रेसी नेता, पार्षद प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष बीजेपी में शामिल हुए।

कोरोना से छुटकारा मिला, अब कांग्रेस से मिल जाए
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि अब विद्याधर नगर पूरी तरह से कांग्रेस मुक्त हो गया है। अब जल्द ही जयपुर शहर ही नहीं, बल्कि पूरा राजस्थान कांग्रेस मुक्त होने वाला है। हमें ऐसी बीमारी नहीं चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक बीमारी कोरोना से तो मुश्किल से छुटकारा मिला है, अब कांग्रेस से भी छुटकारा मिल जाए। हमेशा-हमेशा के लिए, यही हम चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे चुनाव के समय ही लग गया था कि सीताराम अग्रवाल बहुत गलत पार्टी में हैं। आज वे हमारे परिवार में शामिल हुए हैं। मैं उनका स्वागत करती हूं।

दीया कुमारी ने कहा कि उनको आने में देर जरूर हुई है, लेकिन वो सही समय पर आए हैं। सीताराम अग्रवाल जैसे लोगों की पार्टी को बहुत जरूरत है।

306 लोगों ने जॉइन की बीजेपी
सीताराम अग्रवाल के साथ नीमकाथाना से निर्दलीय प्रत्याशी रहे रघुवीर सिंह तंवर, जीएन पारीक सहित करीब 306 लोगों ने बीजेपी जॉइन की। इनमें विद्याधर नगर से स्थानीय पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, व्यापार मंडल, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!