, ,

2024 लोकसभा चुनाव: प्रमोद कृष्णम बोले- पाकिस्तान से चुनाव लड़े राहुल गांधी, यह जिन्ना की कांग्रेस है घोषणा पत्र देखकर लगा /NATIONAL

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोमवार (8 अप्रैल) को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पाकिस्तान के रावलपिंडी से चुनाव लड़ना चाहिए। कांग्रेस में अब न नीयत बची है, न नीति बची है और न ही कोई नेता बचा है।

उन्होंने कहा- कांग्रेस का न्यायपत्र देखकर लगता है कि यह मोहम्मद अली जिन्ना की कांग्रेस है। यह गांधी या खड़गे की कांग्रेस का घोषणापत्र नहीं है।

उधर, दिल्ली में इलेक्शन कमीशन ऑफिस के बाहर सोमवार को प्रदर्शन कर रहे TMC नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। वे आज मंगलवार (9 अप्रैल) को फिर धरने पर बैठ गए हैं।

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी बोले- मुस्लिम लीग से कोई नाता नहीं, कांग्रेस ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा- पीएम मोदी देश के हालात पर बात नहीं कर सकते हैं। उन्होंने एक नया जुमला फेंका है कि कांग्रेस के घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग का प्रभाव है। मुस्लिम लीग से कांग्रेस का नाता नहीं है। हमने तो पाकिस्तान के दो टुकड़े करके भारत के नेतृत्व में बांग्लादेश बनाया।


संबंधित खबरें