, , ,

2 नाबालिग सगी बहनों ने नींद की गोलियां खाकर की सुसाइड की कोशिश, हालत बिगड़ने पर नाना नानी ने कराया अस्पताल में भर्ती /Shivpuri News

बैराड़

शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के भदेरा गांव में 2 नाबालिग सगी बहनों ने नींद की गोलियां खाकर सुसाइड की कोशिश की है।हालत बिगड़ने पर दोनों बहनों को इलाज के लिए पहले बैराड़ उसके बाद जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार रामदेही निवासी भदेरा बैराड़ ने बताया कि उसकी लड़की की मौत के बाद उसकी दो नाबालिग नवासियों का वह अपने घर पर पालन पोषण कर रही है। बीती रात किसी बात को लेकर दोनों बहनें में झगड़ा हो गया जिसके बाद दोनों ने गुस्से में आकर नींद की गोलियां खाकर सुसाइड की कोशिश की जिससे उनकी हालत बिगड़ गई उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।


संबंधित खबरें