आगरा

CM योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर आगरा पहुंचे। योगी शमशाबाद स्थित एपी कॉलेज में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। फिर सूरसदन में प्रबुद्धजन सम्मेलन है। इसके बाद CM आगरा से वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।
आगरा में तीसरे चरण यानी 7 मई को वोटिंग है। भाजपा ने आगरा में दोनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। आगरा सुरक्षित से एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर पर पार्टी ने दांव खेला है।
‘I.N.D.I. गठबंधन जोड़-तोड़ के दांव आजमा रही‘
योगी ने कहा- I.N.D.I. गठबंधन में जो लोग हैं, इनकी स्थिति देखिए। वेस्ट बंगाल में TMC ने अपने सभी प्रत्याशी दे दिए। कांग्रेस के लिए एक भी सीट नहीं छोड़ी। लेकिन वो I.N.D.I. गठबंधन का हिस्सा है। ऐसे ही अलग-अलग क्षेत्रों में जब इन्हें प्रत्याशी नहीं मिल रहें तो सपा का प्रत्याशी कांग्रेस में और कांग्रेस का प्रत्याशी सपा में जा रहे। ऐसे जोड़-तोड़ के किसी तरह चुनावी अखाड़े में अपना दांव आजमा रहे हैं।
विपक्ष पर योगी का तंज- दल तो मिल रहे, लेकिन दिल नहीं
CM योगी ने कहा- फतेहपुर सीकरी अपने पैराणिक महत्व के लिए विख्यात है। यहां का किसान अपने परिश्रम के लिए जाना जाता है। तो मां यमुना की कृपा भी आप सब पर बरसती है। मैं ऐसी पावन धरती को नमन करता हूं। हम सब जानते हैं कि चुनाव की आहट आते ही तमाम लोग अपने तरीके से इसकी विवेचना करने शुरू कर दिए हैं। चारों ओर एक आवाज है…मानते हैं कि एक ओर NDA गठबंधन हैं और दूसरी ओर वो लोग हैं जो दल तो मिलाते हैं। लेकिन, उनके दिल नहीं मिल रहे हैं।
राजकुमार चाहर बोले-योगी-मोदी के दिखाए रास्ते पर चलूंगा
राजकुमार चाहर ने कहा-जो मार्ग मुझे योगी और मोदी ने दिखाया है, मैं उसी मार्ग पर चलूंगा। आपकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ूगा। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं होगी। हम सब एक नए भारत का निर्माण करें, यही मेरी विनती है।










Be First to Comment