शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खलारा थाना गोपालपुर में एक बोर की मोटर निकालने वाली गाड़ी ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। घटना में एक की मौत हो गई तथा दो घायल हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जगमोहन पुत्र बद्री यादव ने निवासी खलारा ने बताया कि 29 जुलाई को वह अपनी दादी भगवती बाई पत्नी रामसिंह यादव 70 वर्ष व चाचा संतम यादव के साथ जा रहा था तीाी बगोदा पुल के पास सामने से आ रही एक कमांडर गाड़ी जिस पर बोर की मोटर निकालने वाली मशीन लगी हुई थी जिस पर नंबर भी नहीं था, के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार तीनों लोग जमीन पर गिर गए और बुरी तरह चोटिल हो गए। सूचना मिलते पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर घायलों को बैराड़ अस्पताल लेेकर आए जहां भगवती बाई की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment