Press "Enter" to skip to content

PM बोले- जेल में है बड़े-बड़े संताधारी: जमानत नहीं मिल रही सुप्रीम कोर्ट से उन्हें; जो धन इन बेईमानों ने लूटा है वो में लौटाऊँगा गरीबों को /उत्तरप्रदेश

मेरठ

लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के मेरठ में पहली रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मिलकर एक इंडि गठबंधन बनाया है। इनको लगता है कि मोदी इनसे डर जाएगा, लेकिन मेरे लिए मेरा भारत मेरा परिवार है।

पीएम ने कहा, ”आज बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे हैं, उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत नहीं मिल रही। इन बेईमानों ने जो धन लूटा है, वो गरीबों को लौटाऊंगा।

देश ने 10 साल में विकास का ट्रेलर देखा है। ये चुनाव सरकार बनाने के लिए नहीं, देश बनाने के लिए है। आपने देखा है कि ब्रज में कान्हा-राधा होली खेलते हैं। इस बार अवध में रामलला ने भी खूब होली खेली।”

पीएम मोदी ने करीब 45 मिनट तक भाषण दिया। उन्होंने राम-राम से भाषण शुरू किया और भारत माता की जय पर खत्म किया।

इस दौरान सीएम योगी और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के साथ मंच पर सहयोगी दलों के 4 नेता मौजूद रहे। इनमें RLD प्रमुख जयंत चौधरी, अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर, निषाद पार्टी के संजय निषाद शामिल हैं।

इससे पहले मंच पर पीएम का यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। इसके बाद मंच पर मौजूद नेताओं ने मोदी को हल भेंट किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उन्हें राम मंदिर का मॉडल भेंट किया। 2014, 2019 के बाद ये तीसरा मौका है, जब PM वेस्ट यूपी से चुनाव प्रचार की शुरुआत की। भाजपा ने रैली को भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह नाम दिया।

मोदी बोले-हम गन्ना बेल्ट को ऊर्जा बेल्ट बनाना चाहते हैं

हम गन्ने की खेती को चीनी-गुड़ तक सीमित रखना चाहते हैं। गन्ना बेल्ट को ऊर्जा बेल्ट बनाना चाहते हैं। इथेनॉल से गाड़ियां चलें, इसके लिए काम हो रहा है। 10 साल पहले 40 करोड़ आज 500 करोड़ इथेनॉल का उत्पादन हो रहा है। हमारी कोशिश है कि किसानों का लाभ ज्यादा हो। इसलिए, पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए किसानों की मदद की गई है।

पीएम ने कहा-कांग्रेस ने चौधरी चरण सिंह को सम्मान नहीं दिया

पीएम ने कहा कि इंडि गठबंधन न देश के किसानों न जवानों का हित सोच सकते हैं। किसानों से नफरत करने वाले कांग्रेस ने चौधरी चरण सिंह को उचित सम्मान नहीं दिया।

जब हमारे छोटे भाई जयंत चौधरी ससंद में बोलने के लिए खड़े हुए तो उनकी आवाज को रोकने की कोशिश की गई।

कांग्रेस और सपा को किसान और यहां के लोगों से घर-घर जाकर माफी मांगनी चाहिए। यहां का एक भी नागरिक सपा और कांग्रेस को माफ नहीं कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री बोले-  देश कांग्रेस के रवैये के कीमत चुका रहा

पीएम मोदी ने कहा कि देश कांग्रेस के रवैये के कीमत आज भी चुका रहा है। भारत के मछुआरे समुद्र में जाते हैं, तो इस द्वीप की तरफ जाते हैं। इनको गिरफ्तार कर लिया जाता है। उनकी बोट को कब्जा कर लिया जाता है। यह कांग्रेस के पाप का परिणाम है कि आज भी मछुआरे सजा भुगत रहे हैं। जब बात आती है, तो कांग्रेस की बोतली बंद हो जाती है। डीएमके जैसे साथी भी मुंह में ताला लगाकर बैठ जाते हैं। क्या ऐसा गठबंधन देश हित में कोई फैसला ले सकता है क्या?

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!