भिलाई

गमछा पहनाकर अधिवक्ता को भाजपा प्रवेश दिलाते सांसद विजय बघेल
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के नेता पार्टी को और अधिक मजबूत करने में लगे हुए हैं। दुर्ग सांसद विजय बघेल हर दिन बड़ी संख्या में युवा और महिलाओं को भाजपा में प्रवेश दिला रहे हैं। रविवार को भी 150 से अधिक अधिवक्ता, खिलाड़ियों और अन्य लोगों ने भाजपा का दामन थामा। इन सभी ने कांग्रेस की सदस्यता छोड़कर भाजपा में प्रवेश किया।

लोकसभा चुनाव जीतने की बधाई देता भाजपा का अधिवक्ता सदस्य
दुर्ग सांसद और भाजपा से दुर्ग लोकसभा के प्रत्याशी विजय बघेल ने सभी नए सदस्यों को स्वागत किया। उन्होंने सभी को भाजपा का गमछा पहनकर पार्टी में प्रवेश कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार के नेतृत्व में काम करके भारत विकसित भारत बनने की दिशा में काम कर रहा है। भारत आर विश्व में 5वें पायदान पर आ खड़ा हुआ है। इस बार भाजपा की सरकार बनी तो मोदी के नेतृत्व में भारत तीसरे पायदान में और आजादी के 100 साल पूरे होने पर भाजपा विश्वगुरु यानि पहले पायदान पर आ खड़ा होगा।

150 से अधिक अधिवक्ता व अन्य लोगों ने किया भाजपा में प्रवेश
हर दिन अधिक से अधिक लोगों से कर रहे संपर्क
एक तरह जहां सांसद विजय बघेल की टीम और दुर्ग व भिलाई जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में उनकी टीम दिन रात नए सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ विजय बघेल हर दिन सुबह से लेकर रात तक क्षेत्र का दौरा करके दुर्ग संसदीय क्षेत्र के अधिक से अधिक गांव तक अपनी पहुंच बना रहे हैं। वो हर गांव-गांव में आयोजित छोटे से बड़े कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों तक अपनी पहुंच बनाकर भाजपा की योजना और मोदी सरकार की सोच के बारे में बता रहे हैं।










Be First to Comment