Press "Enter" to skip to content

आसपुर की सरंपच ने लगाए सचिव पर लाखों का हेरफेर करने का आरोप | Khaniyadhana News

शिवपुरी। पिछोर तहसील की ग्राम आसपुर की सरपंच गुड्डी आदिवासी गुरूवार को जिला पंचायत दफ्तर पहुंची। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत के सचिव की शिकायत करते हुए कहा कि सचिव ने पंचायत के कामों में लाखों का घालमेल किया है। इसलिए सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर शिकायत करने पहुंची सरपंच के साथ पिछोर जनपद उपाध्यक्ष के पति रमाकांत अग्रवाल सहित कई ग्रामीण भी मौजूद थे।  
जिला पंचायत में की गई लिखित शिकायत में ग्राम आसपुर की सरपंच गुड्डी बाई आदिवासी का कहना था कि ग्राम के सचिव ने गांव में चबूतरे बनवाने के लिए जो पैसे आए थे वो निकाल लिए हैं। साथ ही ग्राम में सामुदायिक भवन और शौचालय निर्माण के पैसे निकालकर लाखों की गड़बड़ी कर रहा है। वहीं प्रशासन उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इसलिए वह ग्रामीणों के साथ शिकायत करने जिला मुख्यालय पर आई है। इस इस दौरान महिला सरपंच ने मांग की है कि तत्काल सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!