शिवपुरी: जिले के करैरा में पूर्व सरपंच के निधन के बाद उनकी शव यात्रा डीजे के साथ फिल्मी गाने बजाते हुए निकाली गई। मातम के माहौल में डीजे पर बजते गानों के साथ जिसने भी यह शव यात्रा देखी वह हैरान रह गया। क्यों की डीजे पर बजते गाने हमेशा खुशी के माहौल में देखे जाते रहे थे।
जानकारी के मुताबिक करैरा जनपद के ग्राम पंचायत चौका से रहे पूर्व सरपंच भंवर सिंह यादव का निधन शुक्रवार को हो गया था। उनका निधन 105 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद हुआ था। पूर्व सरपंच भंवर सिंह यादव कांग्रेसी नेता भी रह चुके है।
शतायु पूरी कर चुके पूर्व सरपंच भंवर सिंह यादव के निधन के बाद उनके बेटों और नातियों ने उन्हें अंतिम विदाई मातम के बीच खुशी, खुशी दी।
पूर्व सरपंच भंवर सिंह यादव की अंतिम यात्रा के आगे डीजे फिल्मी गाने बजाते हुए चला। वहीं पीछे-पीछे अर्थी के साथ परिजन व ग्रामीण चले जहां गांव के मुक्तिधाम पर पहुंचकर पूर्व सरपंच की अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को पूर्ण किया गया।

105 साल के पूर्व सरपंच का निधन: मातम के बीच खुशी-खुशी डीजे पर फिल्मी गानों पर निकाली अंतिम यात्रा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment