शिवपुरी के जिला अस्पताल में शुक्रवार की रात शराबी युवक रात दो बजे जिला अस्पताल की एम्बुलेंस लेकर भाग गया। इस दौरान रास्ते में एम्बुलेंस टकराने के कारण क्षतिग्रस्त भी हो गई। इसके बाद शराब युवक एम्बुलेंस को मेडिकल कॉलेज के बाहर छोड़कर निकल ही रहा था कि एम्बुलेंस के ड्राइवर ने जाकर शराबी युवक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
शादी में शराब पार्टी से हुई थी घटना की शुरुआत
दरअसल इस घटना की शुरुआत सिरसौद चौकी गांव से हुई है। जहां शुक्रवार को एक जाटव परिवार में युवती की शादी थी। वहां इस दौरान युवकों ने शराब पी ली। इससे रात करीब 1 बजे लड़की के चचेरे भाई श्रीलाल जाटव (36) की एकाएक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में श्रीलाल को बाइक पर बैठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे डॉक्टर्स ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां श्रीलाल की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक जब श्रीलाल जाटव को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। उस वक्त श्रीलाल की बुआ का लड़का अरुण जाटव (निवासी बेडारी) भी वहां मौजूद था। तब अरुण परिसर में खड़ी एंबुलेंस में चाबी लगी दिख गई, तो वो उसमें बैठा और उसे स्टार्ट कर मेडिकल कॉलेज की ओर बढ़ गया।
एबुलेंस के ड्राइवर बल्लू का कहना है कि वह रात में बड़ी एम्बुलेंस को ग्वालियर निकालने के बाद थोड़ी वॉशरूम चला गया। तब चाबी एंबुलेंस में ही लगी रह गई थी। जब में वापस लौटा तो देखा एंबुलेंस नहीं थी। फिर मुझे मेडिकल कॉलेज से फोन आया, जहां एम्बुलेंस मेडिकल कॉलेज के पास क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। तब मौके से अरुण जाटव को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया।
वहीं इस मामले सिटी कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

नशे में एंबुलेंस लेकर भागा युवक: जिला अस्पताल में भर्ती भाई को देखने पहुंचा था, वहीं से लेकर हुआ फरार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
- पहले बाउंड्री तोड़ी, विरोध किया तो पीट, थाने जाते समय रास्ता रोककर गोली मारी, SP से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News
- पहले बाउंड्री तोड़ी, विरोध किया तो पीट, थाने जाते समय रास्ता रोककर गोली मारी, SP से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News
- शराब के नशे में हुड़दंग से गांव की महिलाएं-बेटियां परेशान, बड़ौरा में ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर से मांगी पूरी शराबबंदी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment