Press "Enter" to skip to content

करैरा के ग्राम कल्याणपुर में ट्रेक्टर पलटा, चालक की मौत | Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कल्यापुर में एक ट्रेक्टर पलट गया जिससे चालक की दबकर मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार मोनू रावत निवासी कल्याणपुर पंजाब रावत के खेत में ट्रेक्टर चला रहा था। अचानक ट्रेक्टर अनियंित्रत हो गया और वह पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से मोनू रावत उसके नीचे दब गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोेगों की भीड़ लग गई और मोनू को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मोनू की मौत हो चुकी थी। मामलेे की सूचना पुलिस को दी जिस पर वह मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!