Press "Enter" to skip to content

14 साल की नाबालिग के बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के फिजिकल थाना पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

फिजिकल थाना प्रभारी रजनी चौहान ने बताया की 5 मार्च को फरियादिया ने अपनी लडकी उम्र 14 साल 10 माह के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिस पर से गुम इंसान क्र. 17 / 24. कायम किया गया गुम शुदा की उम्र 14 साल 10 माह होने से माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुशार अपराध क्रमांक 47 / 24 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. जिसके बाद 24 मार्च को नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया. जिसके बाद 28 मार्च को आरोपी अमर सिह उर्फ सडुआ रजक पुत्र सरबन रजक उम्र 20 साल निवासी ग्राम रातीकिरार थाना सिरसौद हाल नमो नगर काँलोनी शिवपुरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रजनी सिंह चौहान, सउनि अजय सिंह तोमरं प्र. आर. 110 सचेन्द्र श्रीवास्तव, प्र.आर. 331 राजवीर सिंह, प्र.आर.705 राजेश कुमार, प्र. आर. 486 सुशील जाट, आर. 672 रिंकू शाक्य, आर. 226 जितेन्द्र ‘धाकड, सैनिक 288 रिंकू बाथम, म. आर. रानी तोमर, म. आर. प्रियंका गौतम की अहम भूमिका रहीं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!