शिवपुरी: होली के दूसरे दिन पुलिस की होली का अपना अलग ही अंदाज रहता है। परंपरा अनुसार होली के दूसरे दिन आज मंगलवार को पुलिस परेड़ ग्राउंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रंगों के इस उत्सव में एसपी अमन सिंह राठौड़ ने अपने अधीनस्थों के साथ जमकर होली खेली, इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी भी शामिल हुए। मीडियाकर्मी भी उत्सव में शामिल हुए। इस उत्सव में पारंपरिक और पौराणिक गीतों पर डांस करने से ये अधिकारी भी अपने कदम नहीं रोक पाए।
लगातार डयूटी देने वाले पुलिस कर्मियों ने अपने कप्तान के साथ होली खेली तो उनका जोश भी दोगुना हो गया। इस उत्सव मे कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी और एसपी अमन सिंह राठौड़ रंगों में रंगे नजर आए। फिल्मी गाने व देश भक्ति की धुनों पर कोई भी अपने कदम नहीं रोक सका। साथ में मौजूद लोग भी ठुमके लगाते नजर आए। उत्सव में जिले के सभी अनुविभागों के एसडीओपी एवं शहरी क्षेत्र के थानों के टीआई सहित तमाम एएसआई, एसआई और आरक्षक एक साथ मस्ती करते नजर आ रहे थे। होली के रंगों में इस तरह रंगे की पहचान पाना मुश्किल हो रहा था।

शिवपुरी में पुलिसिया होली में उड़ा रंग-गुलालः एसपी-कलेक्टर ने भी एक दूसरे को लगाया गुलाल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment