Press "Enter" to skip to content

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत: अशोकनगर जिले के रहने वाले के रूप में हुई पहचान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक अधेड़ का शव दीघोद गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। अधेड़ की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त शुरू कर दी थी।


बदरवास थाना प्रभारी रवि चौहान ने बताया कि मृतक के शव की पहचान अशोकनगर जिले के नईसराह थाना क्षेत्र के राओसर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय मदन लाल पुत्र खच्चु राम जोगी के रूप में हुई है। मृतक की गुमसुदगी नईसराय थाने में दर्ज थी।

मृतक के परिजनों ने मृतक को मानसिक विक्षिप्त बताया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!