Press "Enter" to skip to content

बदरवास बाईपास पर 2 बाइकों की भिड़ंत एक शख्स हुआ गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के फोरलेन बाईपास पर शनिवार की शाम को 2 बाइकों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।इस हादसे में एक बाइक पर सवार शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए पहले बदरवास फिर जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सतीश केवट निवासी सुमैला ने बताया कि शनिवार की शाम को उसके पिता ओमप्रकाश केवट उसे खाना देने सुमैला गांव से बदरवास बाईपास पर आ रहे थे इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। सतीश बदरवास बाईपास पर सब्जी की दुकान लगता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!