बड़वानी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सीएम बनने के बाद पहली बार बड़वानी पहुंचे। जहां आज उन्होंने शहर के योगमाया मंदिर में दर्शन पर पूजा की। इसके बाद लोगों से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘हम चुनाव मोदी के लिए लड़ रहे हैं। अबकी बार 400 पार और फिर से मोदी सरकार। वहीं उन्होंने केजरीवाल पर कहा कि लोकतंत्र में अगर किसी के ऊपर उंगली उठ रही है और उसके ही पार्टी के ही दो-दो मंत्री इसी आरोप में जेल में बंद हैं। जिन्हें लगातार प्रयास करने के बाद भी हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट कहीं से जमानत नहीं मिली। शराब कांड के मामले में जब केजरीवाल के पास 9-9 बार समन गए, वो हाईकोर्ट गए और जब हाईकोर्ट से रिलीफ नहीं मिला तो ऐसे में स्वतः इस्तीफा देकर पहले अपने पर लगे आरोप को फेस करते, फिर बरी होने के बाद वो अपनी सरकार चलाते।’
बता दें कि सीएम रात 11 बजे बड़वानी पहुंचे। यहां एक निजी होटल पर लोकसभा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

बड़वानी पहुंचने पर सीएम का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
दोपहर 2 बजे सेंधवा के भोंगर्या हाट में पहुंचेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार सुबह 11 बजे धार जिले के वालीपुर स्थित श्री अंबिका आश्रम की ओर रवाना होंगे। वालीपुर से वे सड़क मार्ग से होते हुए दोपहर करीब 2 बजे सेंधवा के किले मैदान में पहुंचकर भगोरिया हाट में हिस्सा लेंगे। सेंधवा में शाम 4 बजे जनजातीय आयोग भारत सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य के निवास पर भेंट कर भोजन करने के बाद शाम 4.45 बजे सेंधवा से शिरपुर हवाई पट्टी के लिए रवाना होंगे।









Be First to Comment