,

कोतवाली पुलिस ने 40 लीटर अवैध हाथभट्टी की कच्ची शराब जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: कोतवाली पुलिस द्वारा 40 लीटर अवैध हाथभट्टी की कच्ची शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया.

कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया की आज आदिवासी मोहल्ला ठकुरपुरा से अवैध कच्ची शराब विक्रय करने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम ने आदिवासी मोहल्ला ठकुरपुरा मे जाकर कार्यवाही की, जहां कुल 40 लीटर कच्ची शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधीनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

सराहनीय भूमिकाः

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली रोहित दुबे, सउनि महेन्द्र सिंह कुशवाह, सउनि आविद खांन, प्रआर0 374 गजेन्द्र सिंह, आर. 248 भोले सिंह राजावत एवं प्रआर. चालक 78 इन्द्रपाल सिंह, की विशेष भूमिका रही।