,

2 आवारा सांडों की जंग में एक महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुभाग अंतर्गत आने वाले छर्च थाना क्षेत्र के छर्च गांव में 2 आवारा सांडों की जंग की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार हलकी कुशवाह निवासी छर्च ने बताया कि वह गुरुवार की शाम को खेत से काम कर बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी इसी दौरान रास्ते में दो बैलों के बीच हो रहे झगड़े की चपेट में उसकी बाइक आ गई। बैलों की टक्कर से वह बाइक से उछलकर दूर जा गिरी जिससे उसके शरीर में जगह-जगह चोटें आई हैं।उसे 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।