Press "Enter" to skip to content

5 हजार का इनामी बदमाश दुर्गेश बंडा गिरफ्तार | Bairad News

बैराड़। थाना पुलिस ने रविवार को पोहरी एसडीओपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में बैराड़ थाना प्रभारी अरविंद चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर से थाना क्षेत्र के गांव माता के बीलवारा में दबिश देकर 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश दुर्गेश बण्डा पुत्र सीताराम रावत निवासी माता का बीलवारा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस काफी समय से बदमाश को पकड़ने की योजना बना रही थी लेकिन बदमाश इतना शातिर था कि हर बार पुलिस की पकड़ से बचकर निकल जाता था लेकिन रविवार को पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को उस समय धर दबोचा। जब वह 32 बोर की पिस्तौल और 2 कारतूस के साथ गांव में वारदात की नीयत से घूम रहा था। गिरफ्तार आरोपित पर एसपी द्वारा पांच हजार रुपए का इनाम घोषित है। आरोपी पर बैराड़ सहित अन्य थानों में लूट, डकैती, चोरी, दुष्कर्म मारपीट आदि मामले दर्ज हैं। इनामी बदमाश को पकड़ने में थाना प्रभारी अरविंद चौहान, प्रधान आरक्षक संजीव कुमार, हरेन्द्र आरक्षक रामअवतार रावत, राजकुमार वीरेन्द्र गुर्जर, अमित, धर्मसिंह, सुमित सेंगर, राजेन्द्र खरे, विवेकान्द, राहुल, हरेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!