भौंती। भौंती थाना क्षेत्र के तहत चोरों ने एक किराना दुकान के शटर खींचकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से सवा लाख रुपए की चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिसा ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात चोरों ने भौंती थाना क्षेत्र में िस्थत अमरनाथ किराना की दुकान पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अमरनाथ किराना के संचालक अशोक लोधी ने बताया कि उनके घर के नीचे किराना की दुकान है। रात दो बजे के लगभग नीचे खटपट की आवाज सुनकर नींद खुल गई। जब नीचे देखा को तो कुछ गड़बड़ दिखाई दी। जिस पर भाई महेंद्र सिंह को फोन लगाया तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी अशोक नगरिया को फोन लगाकर बाहर जानकारी लेने को कहा। जिस पर नगरिया ने शोर मचाया तो चोरी करने आए बदमाशों ने हवाई फायर किया और बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। इसके बाद दुकान मालिक अशोक लोधी आए तो देखा कि दुकान की शटर खुली हुई थी। अंदर जाकर देखा तो चोर करीबन सवा लाख की चोरी कर ले गए थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन जब तक पुलिस आई तब तक बदमाश भाग गए थे।
सीसीटीवी में कैद हुए चोर
चोरों ने जिस समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया उस समय दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर कैद हो गए। चोर संख्या में पांच थे और मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाशी शुरू कर दी है।
इनका कहना है
चोरी की वारदात के सीसीटीवी फुटेज हमें मिल गए हैं। हम सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे और मौका-मुआयना कर मामले की जानकारी ली गई। इलाके में गश्त बढ़ाया जाएगा और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे।






Be First to Comment