शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र के तहत बसई केे जंगल दरदरी में चोरों ने मवेशी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मातादीन पुत्र बिरजू आदिवासी निवासी ग्राम बसई थाना गोवर्धन ने बताया कि 17 जुलाई को रोेज की तरह वह अपने मवेशियों को जंगल में चराने गया था। जब शाम को वह अपने मवेशी वापस लेने गए तो पता चला कि 46 मवेशी गायब थे। जिस पर आसपास खोजबीन की गई लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने आया और मामले में केस दर्ज करवाया। मातादीन ने बताया कि चुराए गए मवेशियों की कीमत लगभग 89 हजार रुपए थी।






Be First to Comment