Press "Enter" to skip to content

पेट्रोल-डीजल राजस्थान में 7 रुपए तक हुआ सस्ता: सबसे बड़ी राहत मिली श्रीगंगानगर में, पेट्रोल जयपुर में 104 रुपए 90 पैसे का हुआ /राजस्थान

जयपुर

राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 2 प्रतिशत वैट घटा दिया है। जबकि केंद्र सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल प्रति लीटर 2 रुपए सस्ता कर दिया है। इसके बाद राजस्थान में प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल 3 रुपए से लेकर 7 रुपए तक सस्ता हुआ है। सबसे ज्यादा 7.16 रुपए श्रीगंगानगर में कम किए गए हैं। आज सुबह से प्रदेशभर में नई कीमतें लागू हो गईं। जयपुर में अब एक लीटर पेट्रोल 104 रुपए 90 पैसे और डीजल 90 रुपए 37 पैसे में मिल रहा है। इसके बाद पहली बार पूरे प्रदेश एक रेट पर पेट्रोल और डीजल बिक रहा है।

दरअसल, गुरुवार रात सीएम भजनलाल शर्मा की कैबिनेट की दूसरी बैठक में पेट्रोल डीजल के दाम कम करने का फैसला लिया गया है। ऐसे में अब राजस्थान में 31.04 प्रतिशत की जगह 29.04 प्रतिशत वैट लगेगा। पेट्रोलियम पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि देश में राजस्थान में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल बिक रहा था।

टोल की लागत की वजह से रेट एक जैसे नहीं

अभी तक राजस्थान के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट अलग-अलग थे, उस विसंगति को भी सरकार ने दूर कर दिया है, अब हर जिले में एक ही रेट होगा। हालांकि टोक की लागत की वजह से पेट्रोल की रेट एक समान नहीं है। इससे राज्य सरकार के ऊपर 1500 करोड़ रुपए का भार आएगा।

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिलों की दूरी के अनुसार पेट्रोल पंप संचालकों से टोल भी वसूला जाता है। ऐसे में टोल की लागत की वजह से फिलहाल प्रत्येक जिले में पेट्रोल की रेट एक समान नहीं है।

बता दें कि 10 और 11 मार्च को ही प्रदेश में वैट कम करने की मांग को लेकर पेट्रोल डीलर्स ने हड़ताल की थी। साथ ही सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। वहीं इससे पहले पिछले साल सितंबर में प्रदेशभर के पेट्रोल और डीजल पंप बंद रहे थे।

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के नए रेट

जिलापेट्रोल पुरानी रेटडीजल पुरानी रेटपेट्रोल नई रेटडीजल नई रेट
जयपुर108.4893.72104.8690.34
उदयपुर109.2794.44105.6891.09
भीलवाड़ा108.6693.89105.0790.53
कोटा108.0093.28104.4189.93
जैसलमेर111.2396.21106.3591.69
भरतपुर108.3093.3105.8791.44
सीकर109.4194.56105.8091.19
हनुमानगढ़112.6197.45106.2891.62
अलवर109.1094.26105.5090.89
सवाई माधोपुर110.0895.14106.1591.47
श्रीगंगानगर113.4298.68106.2691.07
बाड़मेर110.2095.28106.3591.69
चित्तौड़गढ़108.1293.40104.5390.04
बांसवाड़ा110.1095.90106.2991.63
दौसा109.3494.39105.6491.02
अजमेर108.1293.31104.5290.01

सबसे ज्यादा वैट राजस्थान में था

राजस्थान में अभी भी पड़ोसी राज्यों से महंगा पेट्रोल-डीजल

राज्यपेट्रोलडीजल
दिल्ली94.7287.62
पंजाब96.7487.04
हरियाणा94.4687.33
उत्तर प्रदेश94.3587.52
गुजरात93.5089.50
राजस्थान104.8890.32

राजस्थान में दो कारणाें से हुई थी पेट्रोल-पंप संचालकों की हड़ताल

पहला कारण : राजस्थान में पेट्रोल पर 31.04 प्रतिशत वैट था। साथ ही 1.5 रुपए प्रति लीटर रोड डेवलपमेंट सैस भी वसूला जा रहा है।

इसी तरह डीजल पर 19.30 प्रतिशत वैट था। वहीं, इस पर 1.75 रुपए प्रति लीटर सैस वसूला जा रहा है। राजस्थान उन राज्यों में है जहां पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स लिया जा रहा है।

दूसरा कारण : हड़ताल का दूसरा बड़ा कारण राजस्थान के पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता होना था। कुछ राज्यों में भले ही राजस्थान के बराबर या इससे ज्यादा वैट पेट्रोल-डीजल पर हो, लेकिन राजस्थान के लिए समस्या इसलिए थी कि राजस्थान से सटे पड़ोसी राज्यों में यहां की तुलना में काफी सस्ता पेट्रोल-डीजल था।

वहां पर वैट भी काफी कम है। यही वजह है कि राजस्थान के किसी भी कोने से आने वाले वाहन में पेट्रोल पड़ोसी राज्यों से भरवाया जा रहा था। इससे राजस्थान के पेट्रोल पम्प संचालकों को नुकसान हो रहा था।

राजस्थान के पड़ोसी राज्य गुजरात, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में दरें काफी कम है। पेट्रोल जहां 16 रुपए तक तो डीजल 11 रुपए तक सस्ता मिल रहा था।

पंजाब से तुलना करें तो पंजाब बॉर्डर से सटे राजस्थान के जिलों में पेट्रोल की कीमत में 13 से 16 रुपए और डीजल में 8 से 11 रुपए तक का अंतर था। हरियाणा की तुलना में पेट्रोल की कीमत 12 से 13.50 रुपए और डीजल में 4 से 5.50 रुपए तक का अंतर था। यूपी की तुलना में पेट्रोल में 11 से 12.70 रुपए और डीजल में 3 से 5 रुपए तक का अंतर था। गुजरात की तुलना में पेट्रोल पर 12 से 14 रुपएऔर डीजल पर 2 से 3.5 रुपए प्रति लीटर तक का अंतर था। दिल्ली की तुलना करें पेट्रोल में 11 से 12.50 रुपए और डीजल पर 4 से 5 रुपए का अंतर था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!