Press "Enter" to skip to content

3 वर्ष पहले लड़का लड़की भगा ले गया लड़की के घर वालों ने लड़के के पिता की कर दी हत्या | Karera News

लड़के के घर पर आकर दिया लड़की के परिजनों ने घटना को अंजाम
मामला करैरा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम चंदपठा का
करैरा। सावन के राखी के त्यौहार को सब अपने घरों में मना रहे थे लेकिन एक तरफ रंजिश को मन में दवाए बैठे एक लड़की के घर वालों ने गांव के ही एक घर मे हमला बोल कर लाठी लुहांगी से एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी। यह मामला करैरा थाना अंतर्गत आने बाले ग्राम चंदपठा में घटित हुआ ।
करैरा के ग्राम चंदपठा ग्राम में 3 वर्ष पूर्व मृतक धर्मा पाल का लड़का गांव के ही लड़की को भगा कर ले गया और उसके साथ शादी कर ली थी। तभी से अंगत पाल लड़के के घर वालों से दुश्मनी पाले बैठा था। 3 अगस्त की रात 10 बजे मृतक अपने घर की छत पर बैठा था तभी आरोपी अंगत पाल, नीलेश पाल, दिनेश पाल, गजेन्द्र पाल यह लोग लड़की के परिजन है इन्होंने एक राय होकर लाठी लुहांगी लेकर घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस आए और गाली गलौंज करने लगे। जब मृतक ने गाली देने से मना किया तो आरोपितों द्वारा मृतक पर हमला कर दिया जिससे मृतक के सर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। जब इस घटना की जानकारी करैरा थाना प्रभारी मनीष शर्मा को मिली तो मय बल के घटना स्थल पहुंचे तब तक आरोपित घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे पुलिस ने लाश को गांव से पीएम को करैरा अस्पताल पहुंचाया और मृतक की पत्नी की फरियाद पर आरोपितों के खिलाफ हत्या सहित अनेक धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!