बरेली

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बरेली की पहचान झुमका नगरी के साथ आईटी पार्क और नाथ नगरी से भी होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम बरेली दौरे पर थे। वह वह कार्यक्रम से एक घंटा पहले ही मंच पर पहुंच गए। वहीं 2 घंटे तक शहर में रहे। सीएम योगी ने 328.33 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ ने महादेव पुल (कुतुबखाना फ्लाईओवर), डमरू चौराहे का लोकार्पण किया। साथ ही प्रदेश के पहले बरेली हाट का शुभारंभ भी किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले राम के नाम पर लाठी और गोलियां चल जाती थीं। दूसरी सरकारों में राम का नाम लेने पर यूपी में लाठी और गोलियां चलती थीं।
अपने भाषण में सीएम ने युवाओं, काूनन व्यवस्था, रोजगार, सरकार की योजनाओं और विकास पर सबसे ज्यादा बात की। अपने मंत्रियों, सभी विधायकों और सांसदों से चुनाव की तैयारियों पर पूछा, साथ ही कहा कि समय कम है बूथ सिस्टम मजबूत किया जाए। नए वोटरों पर सबसे अधिक ताकत लगाएं।

सांसद, मंत्रियों और विधायकों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ।

जनसभा में देहात से भी महिलाएं पहुंची।

सीएम की जनसभा में पहुंची महिलाएं।

हाथ खोलकर बोलते सीएम.. एक बार फिर मोदी सरकार।

आदिनाथ चौक पर डमरु का लोकार्पण करने के बाद सीएम योगी और सभी मंत्री व विधायक।

लाभार्थी को सम्मानित करते सीएम।

कार्यक्रम में शामिल हुईं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी।

ऑडिटोरियम में पीएम नरेंद्र मोदी को सुनते सीएम और अन्य नेता।

महादेव पुल पर स्वागत के लिए लिखा गया वेलकम।

एक दूसरे के साथ सेल्फी लेतीं 2 महिलाएं।

सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते भाजपा नेता संजीव दद्दा।

328 करोड की परियोजनाओं के शिलापट।

महिला लाभार्थी को सम्मानित करते सीएम।

डीएम रविंद्र कुमार को सम्मानित करते सीएम योगी।










Be First to Comment