भोपाल

भोपाल में मंगलवार सुबह बेरोजगार शिक्षक संघ ने भाजपा कार्यालय के बाहर धरना दिया।
बेरोजगार शिक्षक संघ के सदस्य अपनी मांगों को लेकर आज सुबह शिवाजी नगर स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। संघ के सदस्यों ने रामायण पाठ शुरू कर दिया। उनकी मांग है कि सरकार वर्ग एक उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023 के जो अभ्यर्थी वेटिंग लिस्ट में हैं उनको नियुक्ति दे। इसके लिए पद बढ़ाए जाएं।
भाजपा कार्यालय के बाहर धरना और रामायण पाठ की वजह से आने-जाने का रास्ता रुक गया। भाजपा कार्यालय की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पहुंचे पुलिस फोर्स करीब 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हटाया। सभी को पुलिस वाहन से कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन भेज दिया। एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया कि यहां पर कुछ लोग रास्ता रोक कर बैठे थे। हमने उनको समझाइश दी, नहीं माने तो हमने उन्हें यहां से हटाया।
दो-दो एग्जाम लिए
संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेश पालीवाल ने बताया कि वर्ग एक चयन परीक्षा 2023 की परीक्षा में दो-दो एग्जाम लिए गए। लेकिन, इतने नाम मात्र के पदों में भर्ती निकाली गई और दो-दो एग्जाम पास करने के बाद अच्छे नंबर लाने के बाद भी शिक्षकों को वेटिंग में डाल दिया। अपने अधिकारों के लिए सरकार तक अपनी आवाज पहुंचने के लिए यह सभी एक जुट होकर सुबह से यहां रामायण का पाठ कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि बेरोजगार शिक्षक संघ जो लगातार वर्ग एक चयन परीक्षा 2023 में प्रतीक्षा सूची में चयनित शिक्षकों की न्याय संगत मांग के लिए संघर्ष करता रहा है इसके पहले भी बेरोजगार शिक्षक संघ तीन-चार आंदोलन कर चुका है। जिसके बाद आज और आज बेरोजगार शिक्षक का बीजेपी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि बेरोजगार शिक्षक संघ के सभी चयनित शिक्षक अपनी न्याय संगत मांगों के लिए जब तक उनको लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा जब तक धरना प्रदर्शन से हिलेंगे नहीं ।

भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर के सामने बैठे अभ्यर्थी।
इसलिए कर रहे पद वृद्धि की मांग
- मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती 2023 लंबे समय 5 साल बाद आयोजित की गई। वह भी नाम मात्र के पदों पर जो की बहुत कम है।
- मध्य प्रदेश में पहली बार वर्ग 1 चयन परीक्षा 2023 में दो-दो एग्जाम लेने के बाद मात्र 8720 पदों पर भर्ती निकाली गई। जिसमें से 3668 पद बैकलॉग है। और 5052 सीधी भर्ती के पद हैं। जिससे सीधी भर्ती के पद नाम मात्र के हैं।
- वर्ग एक चयन परीक्षा 2023 में दो-दो परीक्षा पास करने के बाद और 70-75-80-85 जैसे अच्छे नंबर लाने के बाद भी चयनित शिक्षको को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। जबकि यह सभी चयनित शिक्षक हैं।
- शिक्षक बनन की पूरी योग्यता रखते हैं। लेकिन नाम मात्र के पदों में भर्ती होने के कारण यह अपने शिक्षक बनने के कार से वंचित हो गए है।
- सीधी भर्ती के 5052 को यदि 16 विषयों में और हर वर्ग (UR, EWS, OBC, SC,ST) में बांटा जाए। तो हर वर्ग में केवल 5 से 10 पद ही आ रहे हैं। और उसमें भी 50% महिला आरक्षण होता है। इस स्थिति में अच्छे नंबर लाने के बाद भी बहुत से चयनित शिक्षक जो शिक्षक बनने की पूरी योग्यता रखते हैं। प्रतीक्षा सूची में डाल दिए गए हैं।
- पद कम होने के कारण अच्छे अंक लाने के बाद भी प्रतीक्षा सूची में शामिल किये गए अधिकतर चयनित शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी करते-करते उम्र के अंतिम पड़ाव में पहुंच गए है। वह अगली शिक्षक भर्ती परीक्षा नहीं दे पाएंगे।
- स्कूल शिक्षा विभाग लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा दिसंबर 2022 में राजपत्र जारी किया गया था। जिसमें स्वीकृत पद 34789 बताये गए हैं। और शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 का विज्ञापन जनवरी 2023 निकाला गया।
- मध्य प्रदेश की शिक्षक चयन भर्ती 2023 में अनारक्षित वर्ग की 70% से 80% सीटें दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों द्वारा ले ली गई है जिससे मध्य प्रदेश के छात्रों का हक छीना गया है दूसरे राज्यों का शिक्षक भर्ती कोटा फिक्स किया जाए और उम्र सीमा भी निर्धारित की जाए।










Be First to Comment