Press "Enter" to skip to content

कर्मचारियों को तोहफा योगी सरकार का होली से पहले: 18 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा DA में 4% का इजाफा /#उत्तरप्रदेश

लखनऊ

योगी सरकार होली से पहले सरकारी मुलाजिमों को बड़ा तोहफा देने जा रही हैं।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही हैं। सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के DA में 4% बढ़ोतरी को स्वीकृति दे दी है। जनवरी 2024 से DA की इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। राज्य के करीब 10 लाख राज्यकर्मियों और 8 लाख शिक्षकों को इसका फायदा होगा। राज्य सरकार द्वारा बढ़ी दर से महंगाई भत्ते की घोषणा होने पर इन सभी का वेतन बढ़ जाएगा।

इनके अलावा 12 लाख पेंशनरों की महंगाई भत्ता में भी 4% की बढ़ोतरी होगी। इस वृद्धि के साथ ही राज्य के खजाने पर करीब 314 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक वित्त विभाग की ओर से यह स्वीकृति दे दी गई है। उम्मीद हैं कि सोमवार को इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया जाएगा। DA बढ़ते ही राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा।

होली से पहले राज्य कर्मचारियों को मिलेगी सौगात

उत्तर प्रदेश चतुर श्री राज कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामराज दुबे ने बताया कि मौजूदा समय 46% DA मिल रहा है। ये अब 50% हो जाएगा । उन्होंने प्रदेश सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

केंद्र सरकार के जारी करने के बाद प्रदेश में जारी होता है DA

केंद्र सरकार जब अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता जारी करती हैं। उसके कुछ दिनों बाद प्रदेश में भी महंगाई भत्ता जारी होता है। सरकार के इस फैसले का सरकारी खजाने पर भी बड़ा असर पड़ेगा। हालांकि नियमित कर्मचारियों को रिटायर होने की वजह से साल दर्शन कर्मचारियों की संख्या कम हो रही है

साल में दो बार बढ़ता है महंगाई भत्ता

राज्य सरकार साल में दो बार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाती है। पहला जनवरी से जून और दूसरा जुलाई से दिसंबर। यह कंज्यूमर महंगाई यानी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पर निर्भर करता है।

क्या है महंगाई भत्ता यानी DA

महंगाई भत्ता सैलरी का एक हिस्सा होता है। यह कर्मचारी की बेसिक सैलरी का एक निश्चित परसेंट होता है। महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!