Press "Enter" to skip to content

PM की काशी यात्रा 16 तस्वीरों में देखें: विजयश्री मौर पहना मोदी ने, बाबा विश्वनाथ को चढ़ा था शिवरात्रि पर, धारण किया मेटल रिपोजी का त्रिशूल /#उत्तरप्रदेश

वाराणासी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिवरात्रि पर चढ़ा विजयश्री मौर पहनाते अर्चक पंडित श्रीकांत शर्मा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी आए। यहां पर 32 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आधा घंटे तक पूजा की। साथ में मंदिर ट्रस्टी और श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। PM मोदी का मंदिर में डमरूओं के निनाद वादन पर स्वागत किया गया। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के स्वर्ण जड़ित गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन किया।

इस पूजा में पीएम माेदी को मालाओं का विजयश्री मौर पहनाया गया। ये मौर महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ को चढ़ाया गया था। उन्हें आगामी लोकसभा चुनावी जीत का आशीर्वाद देते हुए ये विजयश्री मौर पहनाकर विधिवत बाबा विश्वनाथ का पूजन और संकल्प कराया गया। मंदिर में पूजा के बाद मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें त्रिशूल भेंट किया। इसे उठाकर पीएम मोदी हर-हर महादेव के जयघोष के साथ लोगों और श्रद्धालुओं को अभिवादन किया।

क्राफ्ट मेटल रेपोजी का बना है 4 फीट लंबा त्रिशूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वनाथ मंदिर में पूजा के बाद जो त्रिशूल धारण किया था, वो GI क्राफ्ट मेटल रिपोजी से बना है। लंबाई का 4 फीट है। इसमें शिव से जुड़े प्रतीक चिन्ह नाग और डमरू भी लगाए गए हैं।पदमश्री सम्मानित GI विशेषज्ञ डाॅ. रजनी कांत ने बताया कि इस त्रिशूल पर सुनहरी पालिश की गई है। इसे काशी के ही स्थानीय शिल्पियों द्वारा तैयार किया गया है। इसकी चमक और नक्काशी इसे यूनिक बनाती है।त्रिशूल को पराक्रम, शक्ति और विश्व कल्याण के प्रतीक के तौर पर काशी से तीसरी बार सांसद बनने के नाम के उद्घोष के साथ काशी वासियों और CM योगी द्वारा भेट किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी श्रद्धा से इसे स्वीकारा। विजयी मुद्रा में मौजूद जन मानस को उठा कर हर-हर महादेव का उद्घोष किया।

आइएअब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 44वीं काशीयात्रा और बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा से जुड़ीं 16 तस्वीरें देखते हैं….

वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद भारतीय वायुसेना की प्लेन से बाहर निकलते पीएम नरेंद्र मोदी।

वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद भारतीय वायुसेना की प्लेन से बाहर निकलते पीएम नरेंद्र मोदी।

प्लेन से उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

प्लेन से उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

एयरपोर्ट के रनवे पर विमान उतरने के बाद कार में सवार होने के लिए जाते PM मोदी और CM योगी आदित्यनाथ।

एयरपोर्ट के रनवे पर विमान उतरने के बाद कार में सवार होने के लिए जाते PM मोदी और CM योगी आदित्यनाथ।

बाबा विश्वनथ के धाम को फूलों से सजाया गया था। पीएम मोदी ने इस दौरान लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

बाबा विश्वनथ के धाम को फूलों से सजाया गया था। पीएम मोदी ने इस दौरान लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भ गृह में PM मोदी करीब 20 मिनट तक रहे।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भ गृह में PM मोदी करीब 20 मिनट तक रहे।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में नरेंद्र मोदी ने विजयश्री मौर पहनकर बाबा को हाथ जोड़कर जीत की कामना की।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में नरेंद्र मोदी ने विजयश्री मौर पहनकर बाबा को हाथ जोड़कर जीत की कामना की।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में PM मोदी को त्रिशूल गिफ्ट करते CM योगी आदित्यनाथ।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में PM मोदी को त्रिशूल गिफ्ट करते CM योगी आदित्यनाथ।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम को त्रिशूल सौंपते योगी आदित्यनाथ।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम को त्रिशूल सौंपते योगी आदित्यनाथ।

PM नरेंद्र मोदी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। कुछ लोग इसे काशी-मथुरा बाकी और ज्ञानवापी वाले मसले से जोड़ रहे हैं।

PM नरेंद्र मोदी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। कुछ लोग इसे काशी-मथुरा बाकी और ज्ञानवापी वाले मसले से जोड़ रहे हैं।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में जब मोदी ने त्रिशूल उठाया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर पूरे श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष करने लगे।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में जब मोदी ने त्रिशूल उठाया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर पूरे श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष करने लगे।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में लोगों का डमरूओं के निनाद पर विश्वनाथ मंदिर में स्वागत किया गया।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में लोगों का डमरूओं के निनाद पर विश्वनाथ मंदिर में स्वागत किया गया।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद PM मोदी ने कमिश्नर कौशल राज शर्मा, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और सदस्यों से मुलाकात की।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद PM मोदी ने कमिश्नर कौशल राज शर्मा, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और सदस्यों से मुलाकात की।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के ट्रस्टी डॉ. वेंकट रमन घनपाठी PM मोदी का हाथ जोड़कर स्वागत करते हुए। इस दौरान PM ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के ट्रस्टी डॉ. वेंकट रमन घनपाठी PM मोदी का हाथ जोड़कर स्वागत करते हुए। इस दौरान PM ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पीएम मोदी और सीएम योगी।

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पीएम मोदी और सीएम योगी।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में पीएम मोदी।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में पीएम मोदी।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण जड़ित गर्भगृह में PM मोदी ने बाबा विश्वनाथ की आरती उतारी।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण जड़ित गर्भगृह में PM मोदी ने बाबा विश्वनाथ की आरती उतारी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!